Skip to content
News

राष्ट्रीय संविधान दिवस

Sneh Roshni 26 November 2023 3 min read
राष्ट्रीय संविधान दिवस


प्रत्येक वर्ष 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है
संविधान दिवस को राष्ट्रीय कानून दिवस के नाम से भी जाना जाता है
इस दिन वर्ष 1949 में भारत की संविधान सभा ने औपचारिक रूप से भारत के संविधान को अपनाया जो 26 जनवरी 1950 को लागू हुआ
19 नवंबर 2015 को सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्रालय ने 26 नवंबर को संविधान दिवस के रूप में मनाने के भारत सरकार के निर्णय को अधिसूचित किया 

भारत के संविधान के संबंध में मुख्य बातें

  • भारतीय संविधान दुनिया का सबसे विस्तृत संविधान  है
  • एकात्मक विशेषताओं के साथ संघीय प्रणाली है 
  • संविधान के निर्माण में 2 वर्ष 11 महीने 18 दिन का समय लगा 
  • भारतीय संविधान की मुख्य प्रतिया मुद्रित नहीं थी वह हस्तलिखित थी 
  • मूल रूप से भारत का संविधान हिंदी और अंग्रेजी में लिखा गया है

भारतीय संविधान के स्रोत

  • भारतीय संविधान के मूल संरचना भारत सरकार अधिनियम 1935 पर आधारित हैं भारतीय सरकार अधिनियम 1935 से संघीय तंत्र , राज्यपाल का कार्यालय, न्यायपालिका, लोक सेवा आयोग, आपातकालीन सम्बन्ध, प्रशासनिक विवरण।
  • संयुक्त राज्य अमेरिका का संविधान से मूल अधिकार,न्यायपालिका की स्वतंत्रता,न्यायिक, पुनरावलोकन का सिद्धांत, उप राष्ट्रपति का पद, सर्वोच्चय न्यायालयऔर उच्च न्यायालय के न्यायाधीशो का पद से हटाया जाना, राष्ट्रपति पर महाभियोग।
  •  कनाडा का संविधान से सशक्त केंद्र के साथ संघीय व्यवस्था, अवशिष्ट शक्तियों का केन्द्र में निहित होना, सर्वोच्च न्यायालय का परामर्शी न्याय निर्णयन ।
  • जर्मनी का विमर संविधान से आपातकाल के दौरान मूल अधिकारों का स्थगन ।
  • फ्रांस का संविधान से गणतंत्रतामक, प्रस्तावना में स्वतंत्रता, समता और बंधुता के आदर्श ।
  • ब्रिटेन का संविधान से संसदीय शासन, विधि का शासन, विधायी प्रक्रिया, एकल नागरिकता, मंत्रिमंडल प्रणाली, परमाधिकार लेख , संसदीय विशेषाधिकार तथा दोहरी सदन वाद प्रणाली ।
  • आयरलैंड का संविधान से राज्य के नीति निदेशक सिद्धांत, राष्ट्रपति की निर्वाचन पद्धति, राज्यसभा के लिए सदस्यों का नामांकन ।
  • ऑस्ट्रेलिया का संविधान से समवर्ती सूची, व्यापार, वाणिज्य और समागम की स्वतंत्रता, संसद के दोनो सदनों की संयुक्त बैठक।
  • सोवियत संघ का संविधान से मूल कर्तव्य, प्रस्तावना में न्याय का आदर्श ।
  • दक्षिण अफ्रीका का संविधान से सविधान में संशोधन की प्रक्रिया, राज्यसभा के सदस्यों का निर्वाचन ।
  • जापान का संविधान से विधि द्वारा स्थापित प्रक्रिया। 
Share this WhatsApp Facebook X
← All posts 1 views
Keep reading

More from our blog

Support our work

Fund a science kit, light up a classroom

Every contribution funds science kits, field programmes and learning material for children who need them most.

Scan the code with any UPI app — GPay, PhonePe, Paytm, BHIM or your bank app.

QR code coming soon
Upload it from the admin panel to show it here.