Celebrating World Environment Day on 5 June 2022
आज 5 जून 2022 को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर स्नेह रोशनी शिक्षा एवं सामाजिक संस्था के द्वारा डी ब्लॉक , शिव मंदिर पार्क , सुदामापुरी विजय नगर गाजियाबाद में सुबह 9:30 से दोपहर 12 बजे तक पर्यावरण दिवस पर 2022 की थीम “पृथ्वी एक “हैं पर स्थानीय छात्र-छात्राओं एवं अन्य लोगों ने प्रतिभाग किया जिसमें बच्चों ने कला प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगीता में प्रतिभाग किया और कार्यक्रम की अध्यक्षता संस्था के अध्यक्ष डॉo देवेंद्र नागर ने की तथा संस्था की महासचिव रोहिणी के साथ संस्था के सदस्य , आकांक्षा रानी, ज्योति रानी,भारती, आम्रपाली, डिम्पी शर्मा, अंबिका गर्ग, ने पौधा रोपण के अंतर्गत सभी के साथ औषधीय पौधे लगाए और इन पौधों को सींचने का भी संकप्ल लिया और सभी बच्चों ने यह भी सप्थ ली की हम अपने पर्यावरण को बचायेंगे और अपने अपने जन्मदिवस पर भी एक पौधा लगाएंगे और उसकी देखभाल भी करेंगे इसके साथ ही साथ पर्यावरण संरक्षण जागरूकता के अन्तर्गत सभी को पृथ्वी एक हैं के उपल्क्ष में पर्यावरण व जल को बचाने के उपाय बताएं और कार्यकम में आयोजित प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ज्योति सिंह, द्वितीय तन्नु तृतीय लवऋषि सूद ने प्राप्त किया श्रेणी प्राप्त करने वाले विद्यार्थी को संस्था के द्वारा पुरुस्कार प्रदान किया गया। कार्यक्रम को सम्पन्न कराने में देवबती देवी, नीरू कुमारी,पूजा,पारुल,वंशु ने विशेष सहयोग प्रदान किया।







