24 जनवरी को राष्ट्रीय बालिका दिवस के रूप में मनाया जाता है इसकी शुरुआत महिला एवं बाल विकास मंत्रालय ने 2008 में की थी।
24 जनवरी राष्ट्रीय बालिका दिवस को उत्सव के रूप में मनाने के अनेक उद्देश्य हैं जो कि इस प्रकार हैं
महिलाओं को समान अधिकार दिलाना
महिलाओं के अधिकारों के प्रति जागरूकता लाना
बालिका शिक्षा स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जागरूकता लाना
लिंग विभाजन की असमानता को कम करने के उद्देश्य व महिलाओं के स्वास्थ्य और पोषण के महत्व पर जोर देने और उनके अधिकारों के प्रति जागरूकता प्रदान करने के उद्देश्य से इस वर्ष भी राष्ट्रीय बालिका दिवस 2024 बहुत धूमधाम से मनाया जा रहा है और इस अवसर पर व्यापक जागरूकता लाने के लिए महिला व बाल विकास मंत्रालय ने सभी राज्यों व केंद्र शासित राज्यों में कार्यक्रम करने का अनुरोध किया है जैसे ग्राम सभा आयोजन करना शपथ समारोह करना ड्राइंग करना महिलाओं के स्वास्थ्य पोषण के ऊपर चर्चा करना नुक्कड़ नाटक करना व उनके अधिकारों के प्रति उन्हें जागरूक करना आदि प्रोग्राम का आयोजन किया जा रहा है